राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाएं अपनी प्रतिभा।

राजकीय महाविद्यालय नौगढ़  में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाएं अपनी प्रतिभा।



 (रिपोर्ट- मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली)



चंदौली। राजकीय महाविद्यालय नौगढ़,चंदौली में  13वां वार्षिक कीड़ा समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि प्रोफेसर सूबेदार यादव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अरविंद कुमार एवं डॉ अरुणेश कुमार  के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। महाविद्यालय में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता छात्र-छात्रा वर्ग , चक्का, भाला, गोला प्रक्षेप, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम का समापन , में मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा प्रीतम कुमारी - बी ए द्वितीय वर्ष एवं चैंपियन छात्र राजरतन - बी ए तृतीय वर्ष को मेडल, सर्टिफिकेट एवं चैंपियन की ट्रॉफी दी। अलग अलग खेलो में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि के द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया । इस अवसर पर मुख्य  अतिथि ने चैंपियन छात्र-छात्रा को बधाई दी । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, खेल प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार , डॉ देवेश कुमार,  मनीष राज एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ